लोकतंत्र को लेकर जब भी चर्चा होती है, तो खतरा हमेशा सरकार की तरफ से बताया जाता है। कहा जाता है कि सरकार तानाशाह हो जाएगी, संस्थाओं को कमजोर कर देगी, विपक्ष की आवाज दबा देगी। यह ङ्क्षचता अपनी जगह वाजिब है। मेरी ङ्क्षचता यह है कि यदि विपक्ष ही कमजोर और दिशाहीन हो गया, तो लोकतंत्र को कौन बचाएगा? मैं चाहता हूं कि विपक्ष मजबूत हो, सकारात्मक हो और जनता के बीच खड़ा हो। लोकतंत्र में सरकार अगर इंजन है, तो विपक्ष उसका ब्रेक है। ब्रेक ठीक न हो, तो गाड़ी चाहे कितनी भी संभल कर चले, दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
आज संसद में चर्चा कम और शोर अधिक है। यदि विपक्ष ही चर्चा से भागेगा, तो महंगाई, बेरोजगारी, किसान की पीड़ा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे सदन में कैसे उठेंगे? दूसरा, वोट चोरी का मुद्दा विचारणीय है। विपक्ष का एक प्रतिनिधिमंडल 9 अक्तूबर को राष्ट्रपति से मिला और ज्ञापन में अकाट्य सबूत होने का दावा किया। राष्ट्रपति ने सबूत मांगे और विपक्ष ने जल्द सबूत सौंपने का आश्वासन दिया। पर काफी समय बीत जाने के बाद भी सार्वजनिक रूप से वह सबूत सामने नहीं आया। आरोप लगाने से पहले सबूत जुटाना ही लोकतांत्रिक मर्यादा है।
तीसरा, विपक्ष की सबसे बड़ी कमी समय पर काम न करना है। उत्तर प्रदेश का उदाहरण सामने है। विधानसभा का कार्यकाल 22 मई, 2027 को समाप्त होगा, पर चुनाव फरवरी-मार्च 2027 में ही होने की संभावना है। इसका अर्थ है कि गठबंधन के पास अब सिर्फ दिसम्बर और जनवरी के 2 महीने बचे हैं।
गठबंधन कागज पर नहीं, मन से बनता है। पहले केंद्र के नेताओं के मन मिलने चाहिएं, फिर प्रदेश के नेताओं के, फिर विधानसभा और बूथ स्तर के कार्यकत्र्ताओं के। बूथ पर जब कार्यकत्र्ताओं के मन मिलते हैं, तभी एक पार्टी का वोट दूसरी पार्टी को ट्रांसफर होता है। इस प्रक्रिया के लिए कम से कम 3-4 महीने का समय चाहिए, 2 महीने में यह संभव नहीं।
आज 5 विधानसभाओं के चुनाव सिर पर हैं-उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर। ऐसे समय में विपक्ष के नेताओं को उन राज्यों में जाकर कार्यकत्र्ताओं से फीडबैक लेना चाहिए, गठबंधन को जल्द अंतिम रूप देना चाहिए। सपा, ए.आई.एम.आई.एम. और अन्य क्षेत्रीय पाॢटयां अपने-अपने राज्यों में सक्रिय हैं, पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मैदान में नहीं दिख रहा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को इस समय चुनावी राज्यों में कार्यकत्र्ताओं के बीच होना चाहिए था, पर वे जनता से कटे हुए मुद्दों पर अधिक बात करते दिखाई दे रहे हैं और कई बार चुनावी राज्यों की बजाय विदेश यात्राओं में अधिक दिखाई दे रहे हैं। विदेश में बैठकर भाषण देने से बूथ के कार्यकत्र्ता को हिम्मत नहीं मिलती।
कांग्रेस कार्यकत्र्ता और शुभचिंतक अपनी पार्टी के भविष्य को लेकर ङ्क्षचतित हैं। जैसे पिता अपने बेटे को और बड़ा भाई अपने छोटे भाई को सुधारने के लिए कड़वे शब्द कहता है, पर मन में उसके लिए भलाई ही होती है, वैसे ही ये बातें विपक्ष की भलाई के लिए कही जा रही हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव ने सिद्ध कर दिया कि वोट प्रतिशत से अधिक महत्वपूर्ण वोट का बिखराव रोकना है। 2014 में भाजपा को 31 प्रतिशत वोट पर 282 सीटें मिलीं, क्योंकि विपक्ष का वोट बंटा हुआ था। 2024 में भाजपा को लगभग 37 प्रतिशत वोट मिलने के बाद भी सीटें 240 रह गईं, क्योंकि विपक्ष ने एकजुट होकर वोट बिखराव को रोका। यदि 2027 में गठबंधन समय पर नहीं हुआ, तो 2024 वाला लाभ खो जाएगा। कार्यकत्र्ता को चुनाव के समय ही नहीं, पूरे 5 साल जनता के बीच रहना चाहिए। आंदोलन के दौरान बस जलाना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना या पत्थरबाजी करना-इससे कार्यकत्र्ता को एक दिन की फोटो तो मिल जाती है, पर जनता का भरोसा नहीं मिलता। भरोसा तब मिलता है, जब कार्यकत्र्ता गांव में, मोहल्ले में, हर समय जनता के काम आता है।
अंत में, प्रश्न नेतृत्व का भी है। यदि बार-बार भोजन खराब बने, तो बार-बार मसाले बदलने से काम नहीं चलता, एक बार रसोइया भी बदलकर देखना चाहिए। कांग्रेस में बार-बार प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और रणनीतिकार बदले गए, पर फैसला लेने का तरीका वही रहा।लोकतंत्र को खतरा केवल सरकार की मनमानी से नहीं, विपक्ष की कमजोरी से भी है। इसलिए विपक्ष को 2 काम तुरंत करने चाहिएं, पहला, संसद में शोर की बजाय ठोस एजैंडे के साथ चर्चा करे। दूसरा, चुनाव से कम से कम 6 महीने पहले गठबंधन और सीट बंटवारा तय करे। मेरा उद्देश्य विपक्ष को कमजोर बताना नहीं है, बल्कि यह है कि विपक्ष मजबूत बने, सकारात्मक बने और जनता का भरोसा जीते। क्योंकि मजबूत विपक्ष ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी रक्षा है।-राजेश कुमार


















