VIRAL VIDEO: एक संकरी और अंधेरी गुफा, जिसमें से ठीक से हवा भी नहीं गुजर पा रही. वहां एक महिला बुरी तरह फंसी हुई है. वह न आगे जा पा रही है और न पीछे. डर के मारे उसका दम घुट रहा है और वह रोते हुए ‘मम्मी-मम्मी’ चिल्ला रही है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं.

टॉर्च लेकर बचाने आया शख्स

महिला को बचाने के लिए तभी वहां एक शख्स पहुंचता है. वह हाथ में टॉर्च लेकर महिला की हिम्मत बढ़ाता है और उसे शांत करने की कोशिश करता है. वह सबसे पहले महिला का भारी बैग अपने पास रख लेता है, ताकि वह खुद को थोड़ा हल्का महसूस कर सके और निकलने की कोशिश करे.

वह शख्स महिला को भरोसा देता है कि वह तुरंत बाहर टिकट काउंटर पर मौजूद लोगों को मदद के लिए बुलाने जा रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

दूसरी तरफ, अर्चना सिंह (@Archana983128) को लगता है कि यह सब कैमरे का कमाल है. उनका मानना है कि कैमरे का एंगल ऐसा रखा गया है जिससे लगे कि महिला फंसी है, जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं है.

वहीं, विश्वजीत (@vmj2109) ने लिखा कि समझ नहीं आ रहा यह महिला गुफा के अंदर कैसे पहुंच गई. अगर वक्त रहते उसे बाहर न निकाला जाता, तो बेचारी का दम ही घुट जाता.

घूमने-फिरने का शौक अच्छा है, लेकिन रोमांच के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है. ऐसी तंग जगहों पर जाने से पहले सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए.

इशिता (@ishita_9529) ने चिंता जताते हुए लिखा कि ऐसी जगहों पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी आफत बन सकती है. वहीं ‘द क्लिक 24’ (@TheClick24) का कहना है कि कहीं भी जाने से पहले रिस्क का अंदाजा लगा लेना चाहिए. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30