Viral News: एक शख्स Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास चुराने पहुंचा, लेकिन वह भूल गया कि ये चश्मे रिकॉर्डिंग भी करते हैं. Ray-Ban Meta का स्मार्ट ग्लास चुराने गया चोर अपनी चोरी का सबूत खुद देकर आ गया. उसने उसने चालाकी से असली चश्मे को अपने साथ लाए गए नकली चश्मे से बदल दिया. लेकिन एक गलती की वजह से वह खुद अपनी चोरी का सबूत छोड़ आया. अब पुलिस ने स्मार्ट ग्लास की चोरी करने वाले शख्स की तस्वीरें और वीडियो जारी की हैं और आरोपी की पहचान में लोगों से मदद करने को कहा है.
स्मार्ट ग्लास पहनकर चेक करने को कहा
यह अजीबोगरीब चोरी की घटना कनाडा में साउथ सिमको के कुकस्टाउन इलाके में हुई. पुलिस ने बताया कि 11 नवंबर 2026 को शाम 7:30 बजे एक शख्स एक चश्मे की दुकान में घुसा. वह दुकान में Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास चोरी करने आया था. पहले तो उसने स्मार्ट ग्लास को पहनकर देखने को कहा. इसी दौरान उसने चालाकी से अपने साथ लाए नकली चश्मे से बदल दिया. साथ ही असली ‘रे-बैन मेटा’ का स्मार्ट ग्लास लेकर चला गया.
ग्लासेस से कनेक्टेड डिवाइस ने खोली चोरी की पोल
बाद में जब दुकान स्टाफ को स्मार्टग्लास चोरी होने का पता चला तो उन्होंने तुरंत पहले से इन स्मार्ट ग्लास से कनेक्ट डिवाइस को चेक किया. जिस पर उन्हें असली खेल समझ में आ गया. डिवाइस की जांच में सामने आया कि चश्मा पहनकर देखते समय चोर ने गलती से रिकॉर्डिंग फीचर ऑन कर दिया था. जिसके कारण वह खुद भी चोरी किए चश्मे के कैमरे में कैद हो गया.
पुलिस ने आरोपी शख्स की जारी की तस्वीरें
मतलब स्मार्ट ग्लास चोरी करने आया शख्स खुद चोरी का सबूत छोड़ गया. शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस ने दुकानदार से फुटेज और तस्वीरें लेकर आरोपी की तलाश कर रही है. साउथ सिमको ने फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोपी शख्स की तस्वीरें जारी की है. जिसमें स्मार्टग्लास चोरी करने वाला शख्स दिखाई दे रहा है.


















