रायपुर। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य से छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा संत कवि पवन दीवान श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन 3 मार्च को शाम 6 बजे से किया गया है। छत्तीसगढ़ के स्वप्रदृष्टा पुरोधा संत कवि पवन दीवान के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं छत्तीसगढ़ के विभूति साहित्यकारों को सम्मानित करने समारोह का आयोजन किया गया है। विप्र भवन समता कालोनी रायपुर में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री छ ग शासन, अध्यक्षता डॉ चरणदास महंत अध्यक्ष छ ग विधानसभा, विशिष्ट अतिथि रविन्द्र चौबे वरिष्ठ मंत्री छ ग शासन, अमरजीत भगत मंत्री छ ग शासन होंगे। आयोजन समिति में ज्ञानेश शर्मा, सौरभ शर्मा, विभा तिवारी, नरेन्द्र तिवारी प्रमुख रुप से शामिल है।
‘संत कवि पवन दीवान श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह’ 3 मार्च को, छत्तीसगढ़ के विभूति साहित्यकारों का होगा सम्मान
Related Posts
Add A Comment



















