हरियाणा के करनाल जिले में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. एक स्कूल में 54 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. करनाल में कोरोना के मामले शून्य तक पहुंच चुके थे, लेकिन स्कूल-कॉलेज की एक्टिविटी शुरू होने के बाद कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. सोमवार को एक स्कूल से 3 बच्चों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल से 390 बच्चों और स्टाफ के सैंपल लिए. उनमें से आज रिपोर्ट में 54 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मौके पर स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टर जांच में जुटे हुए हैं.
Previous Article75 वर्ष पुराने 36 क्वार्टर जमींदोज
Related Posts
Add A Comment


















