रायपुर। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी द्वारा कटघोरा वनमण्डल के अंतर्गत उप वनमण्डलाधिकारी ए.के. तिवारी तथा वनक्षेत्रपाल मोहर सिंह मरकाम को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण शो काज नोटिस जारी किया गया है। इन्हें नोटिस का जवाब निर्धारित समय-सीमा देने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा संबंधित के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इनके द्वारा कटघोरा वनमण्डल के अंतर्गत कैम्पा योजना में स्वीकृत राशि से जटगा परिक्षेत्र के स्टापडेम क्रमांक-1 टेटी नाला, स्टापडेम क्रमांक-3 सोढ़ीनाला तथा स्टापडेम क्रमांक-5 के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतना पाया गया है।
स्टापडेम निर्माण कार्य में लापरवाही, उप वनमण्डलाधिकारी और वनक्षेत्रपाल को नोटिस
Previous Articleजंगल में ये काम करने से पहले ही रंगे हाथों पकड़े गये 9 लोग
Related Posts
Add A Comment


















