रायपुर। छत्त्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का निर्वाचन 4 अप्रैल को होना है। और आज ठीक एक महिने पहले याने कि आज 4 मार्च को चुनावी बिसात बिछ चुकी है, याने कि केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। समाज के मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल नायक के द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। अब केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती अनिता वर्मा, चोवाराम वर्मा, देहुती वर्मा, कृष्णकुमार वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सालिकराम वर्मा एवं उमाकांत वर्मा चुनाव मैदान में है। वहीं राजप्रधान पद के लिए धमधा राज से चंद्रशेखर परगनिहा, दुर्गाप्रसाद टिकरिहा, प्रेमलाल बबला वर्मा, पलारी से श्रीमती भुनेश्वरी वर्मा, श्रीमती दुर्गा वर्मा, श्रीमती परमेश्वरी वर्मा, बलौदाबाजार से-देवेश कुमार वर्मा, धर्मेन्द्र, लेखराम वर्मा, नरेन्द्र कश्यप, ज्ञानेशुप्रसन्न वर्मा, रायपुर राज से-जगेश्वर प्रसाद वर्मा, श्रीमती नर्मदा वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, तिल्दा राज से- बृजलाल वर्मा, जितेन्द्र कुमार वर्मा, ठाकुरराम वर्मा, दुर्ग राज से-श्रीमती अमिता वर्मा, श्रीमती दुलारी वर्मा, श्रीमती कांती वर्मा, श्रीमती मीना वर्मा चुनाव मैदान में है। इस तरह से समाज के भीतर चुनावी घमासान की शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दें कि समाज के 6 राजप्रधान पद के लिए 21 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं केन्द्रीय अध्यक्ष के एक पद के लिए 7 प्रत्याशी अपना सपना संजोये हुए हैं। इसके अलावा सामाजिक क्रियाकलापों में रूचि रखने वाले लोग भी सक्रिय हो गये है।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज में चुनावी घमासान, केन्द्रीय अध्यक्ष के लिए 7, 6 राजप्रधान पद के लिए 21 प्रत्याशी आजमा रहे अपना भाग्य
Previous Articleभूपेश बघेल सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट छत्तीसगढ़ के विकास की नई इबारत लिखेगा-आयुष टिकरिहा
Next Article बजट से पेंशनरों में निराशा-वीरेन्द्र नामदेव
Related Posts
Add A Comment


















