रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से पीडि़तों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। बस्तर जिले में ऐसे 10 प्रकरणों में 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत बस्तर जिले के अंतर्गत विकासखण्ड बकावण्ड के ग्राम तोंगकोंगरा की देवकी, छिंदगांव की मंगली और बस्तानार की सुनीता गावड़े की सांप के काटने से, टालनार के भुवनेश्वर और काकलूर के सोमारू राम की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर मृतकों के पीडि़त परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह के तोकापाल विकासखण्ड के ग्राम सिरिसगुड़ा के लखू, टिकरा धनोरा के सुखदेई और एरण्डवाल के पाण्डूराम की पानी में डूबने से और ग्राम छापरभानपुरी के हड़मे की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई थी और विकासखण्ड लोहाण्डीगुड़ा के ग्राम मारडूम के भुरलूराम कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर मृतकों के पीडि़त परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
Previous Articleसुबह होते ही मिलता है खाना भरपेट, मजदूरी के लिए नहीं होता लेट
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















