रायपुर । वनमण्डल धमतरी के दुगली परिक्षेत्र के चारगांव में रोमलाल वल्द दुकालुराम के घर पर वन विभाग द्वारा आज 06 मार्च को निशान देही के आधार पर अचानक दबिश दी गई। वनमण्डलाधिकारी धमतरी सतोविशा समाजदार के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा वहां जांच के दौरान रोमलाल के घर से अवैध रूप से संग्रहित 2.150 घनमीटर सागौन, बीजा चिरान काष्ठ की जप्ती की कार्रवाई की गई। इसका अनुमानित मूल्य लगभग एक लाख रूपए आंका गया है।
इसके पहले नगरी परिक्षेत्र के विभागीय अमला द्वारा हाथियों पर निगरानी रखने के लिए क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था, इस दौरान 5 मार्च को रात्रि में 2 बजे के आस-पास डोंगरडुला जबरा चौक पर 2 सायकल वालों से 5 नग सागौन चिरान सिलपट जब्त किया गया था। इनमें से एक राजू वल्द रोमलाल वट्टी रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। दूसरे व्यक्ति कविलाल वल्द तेजु राम गोड़ ग्राम चारगांव के निशान देही पर रोमलाल के घर पर छापा मारकर उक्त वनोपज जब्त की गई।
Related Posts
Add A Comment



















