

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला के अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी उमाकांत वर्मा ने समाज की मातृशक्ति को नमन किया है। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान समाज के मातृशक्ति से आशीर्वाद स्वरूप बहुमूल्य मत मांगा है। आपको बता दें कि श्री वर्मा अपने चुनाव प्रचार के दौरान अर्जनी राज के अंतर्गत ग्राम ईकाई करमदा की पावन धरा पर पहुंचे जहां उन्होंने समाज के लोगों से संपर्क किया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।


















