रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी सालिक वर्मा का कल 10 मार्च को सिलयारी मनसा बरतोरी कोदवा जंजगीरा मढ़ी का भ्रमण हुआ। उल्लेखनीय है कि सभी गांव एवं वार्ड में चुनाव होना है जिसके लिए सभी ग्रामीण विशेष करके बुजुर्ग महिलाएं एवं युवतियां उत्साहित हैं पहले की प्रणाली में अनावश्यक रूप से अपने या किराए के साधन से मतदान स्थल पर पहुंचना पड़ता था जो कि अर्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया हो पाती थी। वर्तमान केंद्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से आम सभा में यह पास किया कि गांव गांव में मतदान हो और उसकी प्रक्रिया निर्धारित करने के लिए सालिक वर्मा को चुनाव प्रक्रिया निर्धारण संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। श्री वर्मा की विवेक एवं बुद्धिशीलता के परिणाम स्वरूप वर्तमान प्रक्रिया की अवधारणा का आगाज हुआ जिसमें समस्त स्वजातीय जन केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी राज प्रधान सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रशंसा की। परिणाम स्वरूप 4 अप्रैल को पूर्ण लोकतांत्रिक प्रणाली से चुनाव होने जा रहा है जिसके प्रति समस्त स्वजातीय बंधुओं में उत्साह एवं आनंद का लहर व्याप्त है। पूरे छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ी समाज एवं देश के समाज इस प्रक्रिया की ओर नजर लगा कर रखे हैं। अगर यह प्रक्रिया कम खर्चे में 100 प्रतिशत मतदान की संभावनाओं को पूरा करता है तो छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज सामाजिक लोकशाही की व्यवस्था में एक मील का पत्थर एवं अभिनव प्रयासों का एक इतिहास गढऩे जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031