रायपुर। राजधानी रायपुर के समीपस्थ उरकुरा में अवैध रुप से शराब भंडारण के मामले में आबकारी अधिकारी को अटैच कर दिया गया है। आपको बता दें कि दिनांक 9 मार्च को उरकुरा थाना खमतराई क्षेत्र अंतर्गत आरोपी हेमंत दास दक्खानी (43 वर्ष) साकिन तिल्दा कैंप पुरानी पानी टंकी के पीछे थाना तिल्दा के कब्जे से बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एफएल 0767 में अंग्रेजी शराब रायल डिलक्स 15 पेटी तथा मनीष सजवानी के गोदाम उरकुरा जिसे आरोपी हेमन दास द्वारा किराये पर लिया हुआ है, के द्वारा अवैध रुप से रखी गई शराब ब्लूस्टार डिलक्स व्हिस्की 200 पेटी, कैप्टन ब्लू रिजर्व व्हिस्की अंग्रेजी शराब 74 पेटी, ब्लू स्टार डिलक्स व्हिस्की 10 सफेद प्लास्टिक बोरी में, कैप्टन ब्लू रिजर्व व्हिस्की 05 प्लास्टिक सफेद बोरी में, कुल मात्रा लगभग 2703.600 बल्क लीटर शराब जिसकी कीमत लगभग 38, 23, 920 रूपये है, को जप्त किया जाकर आबकारी एक्ट 34 (2) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण की गंभीरता तथा खमतराई क्षेत्र के प्रभारी आबकारी अधिकारियों के शिथिल नियंत्रण को देखते हुए खमतराई वृत्त की प्रभारी अधिकारी श्रीमती दीप महिष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं वृत्त में पदस्थ अनिल मित्तल, आबकारी उप निरीक्षक को हटाकर क्रमश: संभागीय उडऩ दस्ता रायपुर संभाग एवं राज्य स्तरीय उडऩ दस्ता, रायपुर में संलग्र (अटैच) किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध पृथक से आगामी कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031