
रायपुर। केंद्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी सालिक राम वर्मा का कल 11 मार्च को सिलतरा चरोदा भूमिया लखना का भ्रमण हुआ। श्री वर्मा अपने उच्च शिक्षा बृहद प्रशासनिक एवं सामाजिक अनुभवों एवं समाज विकास के छोटी सी छोटी एवं उच्च कोटि की दशा दिशा को आधार मानकर समाज सेवक के उद्देश्य एवं संकल्पों के साथ अध्यक्ष पद के चुनावी समर पर शंखनाद कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उनके द्वारा ही चुनावी सरलीकरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया जिससे गांव गांव में 4 अप्रैल को केंद्रीय अध्यक्ष एवं 6 राज प्रधान के चुनाव संपन्न होने जा रहा है। सामाजिक राजनीतिक समरसता को देखते हुए श्री सालिक वर्मा अग्रिम पंक्ति के दावेदार नजर आ रहे हैं।


















