अमलेश्वर (पाटन)। संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ शासकीय उच्च प्राथमिक शाला अमलेश्वर में दो दिवसीय संकुल स्तरीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संकुल के अधीनस्थ 8 प्राथमिक एवम 5 उच्च प्राथमिक शाला के शिक्षकों ने सहभागिता दी। संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि प्रभावी एवं उपयोगी टीएलएम निर्माण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया, शिक्षण प्रक्रिया को बहुत ही रुचिकर एवम प्रभावी बनाने टीएलएम आवश्यक है, समग्र शिक्षा के माध्यम से आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों को सीखने-सीखाने की दृष्टिकोण से प्रभावी एवम उपयोगी टीएलएम निर्माण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। संकुल स्तर पर गठित पीएलसी सदस्यों के माध्यम से टीएलएम निर्माण के बारे में चर्चा की गई एवम अपने आसपास की वस्तुओं से, कबाड़ से जुगाड़ द्वारा बहुत ही उपयोगी एवम प्रभावी टीएलएम बनाने बताया गया तथा पीएलसी सदस्यों द्वारा भी टीएलएम निर्माण किया गया। ललित कुमार बिजौरा ने कहा कि अपने अपने विद्यालय को आदर्श बनाने, गुणवत्ता परक शिक्षा हेतु टीएलएम निर्माण प्रत्येक शिक्षक अपने अपने कक्षा एवम विषय अनुरूप लर्निंग आउटकम के आधार पर तैयार करें ताकि अध्ययन अध्यापन के दौरान उनका उपयोग सीखाने हेतु किया जा सके। संकुल प्राचार्य नीता गुप्ता ने सभी शिक्षकों को टीएलएम निर्माण हेतु कार्यशाला के माध्यम से जानकारी लेने की बात कही, तथा प्रत्येक शिक्षक को टीएलएम निर्माण करने प्रेरित किया गया। कार्यशाला में निर्मित टीएलएम का प्रदर्शन संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में किया जाएगा। कार्यशाला में प्रमुख रूप से सुजाता मिश्रा, गायत्री वर्मा, लालिमा चन्द्राकर, उषा वर्मा, डी.चन्द्रा, मंजू शर्मा, ललित कुमार कश्यप, संतोष कुमार शर्मा, परमेश्वर प्रसाद टण्डन, चंद्रमोहन यादव, कृष्णा कुमार सोनकर, सीमा दीवान, विजयलक्ष्मी शर्मा, डमेश्वरी बंछोर, कल्पना शर्मा, रंजना अवधिया, अनिता शर्मा, अनिता चन्द्राकर, ममता शुक्ला, भगवती पटेल, केमेश्वरी बघेल, आशा साहू, मंजू ठाकुर, मेरी सुषमा खलखो, शीला शर्मा, सरिता नेताम, नीरज वर्मा, सीमा अनन्त, वंदना तिवारी, रूपेंद्र कुमार वर्मा, वरुण कुमार निषाद, जया ठाकुर उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031