नई दिल्ली। शादी समारोह में तंदूरी रोटी पर थूक लगाने के लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं। हाल ही मेरठ का एक वीडियो सामने आया था, अब गाजियाबाद से भी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सगाई समारोह के दौरान एक युवक तंदूर में रोटी डालने से पहले आटे पर थूकता नजर आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद का कहना है कि मामला थाना भोजपुर से संबंधित है, जिसमें खाने के सामान पर थूक लगाते एक युवक को दिखाया गया है। अभियुक्त मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गाजियाबाद के एसपी देहात डॉ ईराज राजा का कहना है कि वीडियो के वायरल होने के बाद गहनता से जांच की गई तो पता चला कि थाना भोजपुर इलाके के दौसा बंजारपुर में एक सगाई समारोह हुआ था। इसी दौरान खाना बनाने वाला एक युवक तंदूरी रोटी पर थूक लगाता हुआ नजर आया। आयोजन गांव के पास ही एक कालेज परिसर में था। उसी में युवक को कुछ लोगों ने थूकते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। उससे पहले आरोपित का एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो शुक्रवार को वायरल हो गई। पिछले दिनों मेरठ के एक आयोजन में भी युवक नान की लोई पर थूक रहा था जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था।
Next Article प्यार किया तो शादी किया…, जानें क्या है मामला…?
Related Posts
Add A Comment



















