रायपुर। छत्तीसगढ़ कानौजे रजक समाज सेवा समिति (छत्तीसगढ़ रजक समाज महासंघ) जिला जांजगीर-चाम्पा के तत्वावधान में संत गाडगे जयंती एवं विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन ग्राम -पोड़ी दल्हा (अकलतरा) में भव्य आयोजन 13 मार्च 2021 दिन -शनिवार को किया गया। जिनके मुख्य अतिथि विधायक सौरभ सिंह, अध्यक्षता राष्ट्रीय रजक समाज सह-कोषाध्यक्ष व प्रदेश महासचिव विश्राम निर्मलकर, विशिष्ट अतिथि के.एल.निर्मलकर (प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रजक समाज महासंघ), श्रीमती रजनी रजक (राष्ट्रीय नारी सम्मान पुरुस्कार विजेता व सुप्रशिद्ध लोकगायिका), ओ पी.रजक (प्रदेश उपाध्यक्ष) राजा निर्मलकर (युवा प्रदेश अध्यक्ष) रामेश्वर निर्मलकर (प्रदेश अध्यक्ष संत गाडगे सेना) अमृत लाल निर्मलकर, कांशी राम रजक, पितरेश रजक जिला अध्यक्ष, नारद राम रजक जनपद सदस्य, श्रीमती भारती रजक जनपद पंचायत सदस्य, श्रीमती सुनयना गोपी बरेठ पार्षद जांजगीर- चाम्पा, श्रीमती उर्मिला निर्मलकर पार्षद रहे। इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली, डॉक्टर,इंजीनियर व मेरिट लिस्ट में आए छात्र छात्राओं को सम्मानित कर मंच को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सौरभ सिंह ने संत गाडगे बाबा चौक के लिए 6 लाख रुपये व सामाजिक मंगल भवन की घोषणा मंच से किया और सामाजिक एकता और बालिका शिक्षा पर जोर दिया। राष्ट्रीय नारीशक्ति पुरस्कार विजेता श्रीमती रजनी रजक ने अपने सुपरिचित अंदाज और लोकगीतों के माध्यम से सामाजिक एकता और बालिका शिक्षा का संदेश दिया। इस अवसर परछ. ग.रजक समाज प्रवक्ता दिनेश निर्मलकर, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गोपी बरेठ, परमेश्वर निर्मले, कवर्धा जिला अध्यक्ष गिरधर निर्मलकर, शिव कुमार निर्मलकर, फेरहा निर्मलकर, नरेश निर्मलकर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, पुरषोतम निर्मलकर युवा जिलाअध्यक्ष, दुष्यंत रजक जिला युवा अध्यक्ष पेंड्रा मरवाही, कमलेश निर्मलकर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष, मोनू निर्मलकर ब्लॉक अध्यक्ष, बिहारी निर्मलकर सहित सैकड़ों संख्या में सामाजिक महिलाओं और पुरूष शामिल थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031