रायपुर। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के महाराष्ट्र भवन चौबे कालोनी रायपुर में 13 एवं 14 मार्च 21 को दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन के अंतिम सत्र में आगामी 3 वर्षो के लिए निर्वाचन हुआ। जिसमें शिव कश्यप एनटीपीसी सीपत बिलासपुर को प्रदेश अध्यक्ष, नरोत्तम धृतलहरे, बिजली विभाग रायपुर को प्रदेश महामंत्री तथा लोकेश गौतम रेलवे रायपुर को वित्त मंत्री के मुख्य पदों पर निर्वाचित किया गया। उनके निर्वाचन पर वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक वीरेन्द्र नामदेव और राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री एके चेलक ने हर्ष जताया हैं। भारतीय मजदूर संघ के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को क्रमश: वीरेन्द्र नामदेव, ए के चेलक, अरुण तिवारी, पूरन सिंह पटेल, टी आर देवांगन, डॉ पी आर धृतलहरे, वन्दना मिश्रा,नागेन्द्र सिंह, अनूप श्रीवास्तव, सरोज खोब्रागडे, डॉ विनोद वर्मा, देवेन्द्र शुक्ला, ओ पी पाल,श्यामधर मिश्रा, महेन्द्र बघेल, के के कुर्रे, मन्नू भतपहरी, सन्तोष ध्रुव आदि ने बधाई दिया है और भारतीय मजदूर संघ के उत्तरोतर प्रगति के साथ प्रदेश के मजदूरों के जीवन स्तर के उत्थान में बेहतर योगदान का विश्वास व्यक्त किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031