रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ समाज पार्टी के प्रान्तीय संगठन सचिव जागेश्वर प्रसाद ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को ‘जागरण दूत: जागेश्वर’ और ‘छत्तीसगढ़ राज्य: आंदोलन का इतिहास’ नामक पुस्तक भेंट की। राज्यपाल ने शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर श्री शिवकुमार ताम्रकार भी उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment


















