रायपुर। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस को छत्तीसगढ़ अनुसुचित जनजाति शासकीय विकास संघ ने पेंशन के मुद्दे पर समर्थन दिया है। प्रांताध्यक्ष आरएन ने समर्थन पत्र जारी कर कहा कि वह पेंशन के लिए छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस के साथ मिलकर पेंशन की लड़ाई लड़ेगी तथा संरक्षक बनकर कंधे से कंधा मिलाकर आवाज उठाएगी। प्रांताध्यक्ष राकेश सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि हमारे साथ जो कर्मचारी संगठन आना चाहते हैं सभी का स्वागत है उन्हें उचित सम्मान एवं स्थान इस संघ में दिया जाएगा तथा इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा।
Related Posts
Add A Comment


















