भारत में 29 मार्च दिन सोमवार को बड़े धूमधाम से होली 2021 का त्योहार मनाया जाएगा। होली का त्योहार प्राचीनकाल से मनाया जा रहा है। इस त्योहार के लिए लोग 15 दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं। लेकिन पीछले वर्ष की तरह होली का त्योहार कोरोना वायरस की वजह से फीका रह सकता है। क्योंकि इन दिनों कोरोनो वायरस के मामलों पर वृद्धि देखी जा रही है। होली का त्योहार भारत के अलावा विश्व के अनेक देशों में भी मनाया जाता है। अन्य देशों में होली से मिलते-जुलते त्योहार मनाने की परंपराएं हैं। तो चलिए जानतें हैं कि भारत के अलावा अन्य देशों की होली और उनसे जुड़ी परंपराओं के बारे में..
भारत के अलावा अन्य देशों की होली और उनसे जुड़ी परंपरा

  • पड़ोसी देश पाकिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका और मॉरिशस में भारतीय परंपरा के अनुरूप ही होली मनाई जाती है।
  • नेपाल- भारत के पड़ोसी देश नेपाल में होली के अवसर पर राजधानी काठमांडू में एक हफ्ते के लिए प्राचीन दरबार और नारायणहिटी दरबार में बांस का स्तम्भ लगाकर आधिकारिक रूप से होली के आगमन की जानकारी दी जाती है।
  • स्पेन- स्पेन में हर साल खेले जाने वाला त्योहार ला टोमैटीना है। इस त्योहार पर सिर्फ और सिर्फ टमाटरों से होली खेली जाती है। इस दौरान लोग एक दूसरे को टमाटर मारते हैं।
  • अमेरिका- इस देश में होली का त्योहार हैलोवीन नाम से हर साल 31 अक्टूबर की रात को मनाया जाता है। इस दिन सूर्य पूजा की जाती है।
  • थाईलैंड- इस देश में 13 अप्रैल को नया साल सौंगक्रान शुरू होता है। इसमें वृद्धजनों के हाथों इत्र मिश्रित जल डलवाकर आशीर्वाद लिया जाता है।
  • अफ्रीका- इस देश में ओमेना वोंगा मनाया जाता है। यहां पर लोगों ने अन्यायी राजा को जिंदा जला दिया था। अब लोग उसके पुतले में आग लगाकर नाचते गाते हैं। अफ्रीका के कुछ देशों में 16 मार्च को सूर्य का जन्म दिन मनाया जाता है। पोलैंड में आर्सिना पर लोग एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाते हैं। इस दौरान लोग एक दूसरे को गले भी लगाते हैं।
  • चीन- इस देश में होली की शैली का त्योहार र्वेजे कहलाता है। चीन में इस त्योहार को 15 दिन तक मनाया जाता है।
  • इटली- इस देश में हर साल फरवरी के महीने में रेडिका त्योहार एक हफ्ते तक मनाया जाता है। चौराहों पर लकडय़िों के ढेर जलाए जाते हैं और लोग इस दौरान आतिशवाजी भी करते हैं। इसके अलावा एक दूसरे को गुलाल भी लगाते हैं।
  • बेल्जियम- बेल्जियम की होली भारत सरीखी होती है। इस बेल्जियम में मूर्ख दिवस के रूप में मनाते हैं। यहां पुराने जूतों की होली जलाई जाती है।
  • जापान- इस देश में 16 अगस्त की रात को टेमोंजी ओकुरिबी नामक त्योहर पर कई स्थानों पर तेज आग जला कर यह पर्व मनाया जाता है।
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031