रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर में आयोजित न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों का सम्मान किया। कार्यक्रम मंे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिलासपुर से मेरा आत्मीय संबंध रहा है। अरपा नदी से भावनात्मक लगाव है, जीवनदायिनी अरपा नदी हमारा गौरव है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने न्यायधानी गौरव सम्मान, बिलासपुर की बात कार्यक्रम में चर्चा के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी से कई दौर की बैठकें हुई हैं। 3सी कैटेगरी लाइसेंस के लिए काफी प्रयास करना पड़ा है। छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जहां एयरपोर्ट के लिए पारित अशासकीय संकल्प में ही 27 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान कर दिया गया था। जिस प्रकार बिलासपुर जिले को एयरपोर्ट की सुविधा दी गई है उसी प्रकार जिले के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरा प्रयास किया जाएगा।
Related Posts
Add A Comment


















