नईदिल्ली । कोरोना महामारी को लेकर पांच राज्यों- महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। इन्हीं राज्यों में 80 फीसद से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली में भी मामले तेजी से बढ़ रहा हैं। वायरस के तेजी से बढ़ते नए मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना की नई गाइडलांस को बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है। पंजाब ने स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है। 11 जिलों में नाइट कफ्र्यू लगाया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। वहीं, केंद्र सरकार ने राज्यों को टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति को अपनाने की सलाह दी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के 40 हजार से अधिक नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.15 करोड़ हो गई है और अब तक 1,59,558 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र ने नई कोरोना गाइडलाइंस को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर हालात काबू में नहीं हुए तो लॉकडाउन भी एक विकल्प है। इस बीच, राज्य सरकार ने थियेटर और ऑडिटोरियम को 31 मार्च तक 50 फीसद क्षमता से चलाने का आदेश दिया है।
Previous Articleराज्य में कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद दूसरी मौत
Related Posts
Add A Comment



















