तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) में हो रहे लगातार घोटाले और ऐसे में प्रदेश सरकार मौन प्रदेश के छात्र छात्राओं के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर प्रदेश भाजयुमो के अवाह्न पर 10 सूत्रीय सुधार एव मांग को लेकर सिमगा मंडल में तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान के तहत विभिन्न स्थान जैसे स्कूल कालेज, शहर के चौक चौराहो में युवाओ एवं जनमानस के बीच जाकर हस्ताक्षर कराया गया । हस्ताक्षर अभियान में युवाओं की भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि आम जनमानस में सरकार के प्रति असंतोष है। इस हस्ताक्षर अभियान में भाजयुमो जिलामंत्री के रूप मे हेमन्त साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, प्रकाश यादव, राहुल ठाकुर, सुशील साहू, अभिलाष वर्मा, निखिल राजपूत, संजय शर्मा, रोशन साहू, लखन रावत एवं समस्त सिमगा मंडल के कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।
Previous Articleशिक्षित और नशा मुक्त समाज आगे बढ़ता है : लक्ष्मी साहू
Related Posts
Add A Comment



















