रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे समाज के समस्त राजप्रधान एवं केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कुर्मी बोर्डिंग में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले 2 अप्रैल को समाज के निर्वाचन अधिकारी के गृहग्राम ग्राम कुर्रा बंगोली में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें समाज के समस्त राजप्रधान के प्रत्याशी, केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और सभी दस राजों के राजप्रधान, समाज के संरक्षक, सभी लोगों उस बैठक में आमंत्रित किया गया है। यह बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होगी। बैठक की सूचना समाज के चुनाव अधिकारी एवं समाज के संरक्षकगणों को दे दी गई है। समाज के इस बैठक में समाज के मुख्य संरक्षक भूपेश बघेल एवं संरक्षक धु्रवकुमार वर्मा, सीताराम वर्मा, विपिन बिहारी वर्मा, मन्नूलाल परगनिहा, विजय बघेल को भी फोन के माध्यम से सूचना दी गई है। आपको बता दें कि समाज के निर्वाचन को लेकर आहुत आज की बैठक में शामिल लोगों द्वारा इस बात पर सहमति बनी कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 4 अप्रैल को ही चुनाव कराया जाना चाहिये। बैठक के दौरान उमाकांत वर्मा ने कहा कि अगर समाज मुझे जिम्मेदारी दें तो मैं कोरोना गाइडलाइन का पालन एवं सरकार के सभी नियमों का पालन करते हुए तीन दिन में निर्विघ्र एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करा सकता हूं। बैठक में शामिल अन्य लोग भी उमाकांत वर्मा की बातों से सहमत नजर आये। बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी उमांकात वर्मा, चोवाराम वर्मा, सालिकराम वर्मा, लक्ष्मी वर्मा शामिल रहे। जबकि राजप्रधान पद के प्रत्याशीगणों में सुरेश वर्मा रायपुर, मीना वर्मा दुर्ग, दुर्गा टिकरिहा, बबला वर्मा धमधा, धमेन्द्र सरसीहा, ज्ञानेशु वर्मा, दवेश वर्मा बलौदाबाजार, श्रीमती परमेश्वरी वर्मा दुर्गा वर्मा पलारी, तिल्दा राज से बृजराज वर्मा शमिल रहे। इसके अलावा बैठक में अन्य सामाजिक सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com