उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में झड़प हुई, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और दो पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार शाम को इस्लामपुर घसौली गांव में हुई और इसके संबंध में कांधला पुलिस थाने में आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उषा, बबीता, सुधीर और सतपाल के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपी फरार हैं। त्यागी ने बताया कि मृतकों की पहचान गजना और ललतेज के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि झड़प के दौरान दोनों को गोली लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाने पर गजना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और ललतेज ने बुधवार को दम तोड़ दिया। प्राथमिकी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते सहेंद्र और सतपाल नामक दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी हुई जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। जल्द ही उनके परिवार वाले भी लड़ाई में शामिल हो गए और दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हथियारों और पत्थरों से प्रहार किए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com