राजिम। जिला पंचायत सदस्य गरियाबद एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी अरुण साहू ने कहा राष्ट्रीय समाचार समूह के सर्वेक्षण में देश के 100 प्रभावशाली लोगो में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी को 26 वां स्थान प्राप्त होना प्रदेश के लिए हर्ष और गौरव का विषय है, श्रीमती साहू ने कहा छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितकारी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा और बाडी एंव गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, गौठान निर्माण कर, गोबर खरीदी, धरसा निर्माण, जैसे अनेक योजनाओं ने उन्हे नई पहचान दी है, साथ ही ग्राम सुराजी योजनाओं ने प्रदेश के ग्रामीणजनों में नई आर्थिक रोजगार का संचार हुआ है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर जनहित नीतियों को बढ़ावा दिया है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि माटीपुत्र, और किसान पुत्र होने का फर्ज निभा रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता में विश्वास जगा है, भरोसा जगा है, और यही सब कारण है कि राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण समूह ने छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश के 100 प्रभावशाली लोगों में 26 वां स्थान प्राप्त हुआ है जो गर्व का विषय है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com