राजिम। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से है, जहाँ एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर का सेवन किया है। मां पिता और बेटे ने जहर का सेवन किया था, जिसमे मां और पिता की मौके पर मौत हो गई। वही उनके बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है, जहाँ के बेहरापाल गांव में एक ही परिवार के 3 सदस्यों द्वारा जहरखुरानी की घटना सामने आई है, मामले में दुर्गेश साहू उसकी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेंद्र ने जहर खा लिया है।पत्नी की मौत हो गयी है, वही बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रहा है। जिसकी जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य एवं साहू समाज की प्रदेश पदाधिकारी श्रीमति लक्ष्मी अरुण साहू ने स्थानीय सरपंच, ग्राम के वरिष्ठजनों के साथ पीडि़त परिवार के सदस्यों से मिलकर ढांढस बढ़ाते हुए, बचे पुष्पेंद्र साहू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com