जहां छत्तीसगढ़ राज्य कोरोना कहर से जूझ रही है तो वहीं दूसरी ओर नक्सलाद भी जूझ रही है। समय-समय पर नक्सली सुरक्षा बलों के जवानों पर हमला कर अपनी उपस्थिति का अहसास कराते रहते हैं। इस बार नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबल के पांच जवान शहीद हो गए हैं और 12 अन्य के घायल हैं। यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तररेम इलाके के पास के जंगलों में हुई। शहीद जवानों में एक 2 छत्तीसगढ़ पुलिस के और 2 कोबरा (सीआरपीएफ) के जवान और 1 सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन का जवान शामिल है. डीजीपी डी एम अवस्थी ने बताया कि शहीद जवानों की संख्या 10 तक हो सकती है. उन्होंने जानकारी दी कि ऑपरेशन के लिए पार्टी निकली थी, जिसमें डीआरजी, कोबरा और बस्तरिया बटालियन के जवान शामिल थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. करीब 1 बजे मुठभेड़ हुई है. उन्होंने कहा कि घायल जवानों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है.
कोरोना कहर से जूझ रहे छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, 12 घायल, बढ़ सकती है शहीद जवानों की संख्या
Related Posts
Add A Comment


















