बिहार के सहरसा जिले में शुक्रवार को सनकी जीजा ने अपने इकलौते साले की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. घटना जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड के प्रियनगर गांव की बताई जा रही है. इधर, हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए आरोपी जीजा को शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. मृतक युवक की पहचान 35 साल के राजीव कुमार वर्मा के रूप में की गई है, जो जिले के बनमा इटहरी प्रखंड के प्रियनगर गांव का रहने वाला था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सहरसा सदर थाना क्षेत्र के नन्दलाली जरसैंण गांव निवासी मोहन यादव नामक युवक से मृतक की बहन ने लव मैरेज की थी. ऐसे में कुछ दिनों से जीजा प्रियनगर स्थित अपने ससुराल में ही रह रहा था. शादी के बाद से ही जीजा-साले की बीच जमीन बंटवारे को लेकर आपसी रंजिश चल रही थी. इसी दौरान शुक्रवार को अचानक जीजा-साले में विवाद हो गया, जिसके बाद सनकी जीजा ने धारदार हथियार से साले के सर और छाती पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे राजीव वर्मा बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, गिरफ्तार जीजा को पुलिस न्यायायिक हिरासत में भेजने की कवायद में जुट गई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com