नई दिल्‍ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता जा रहा है. कोरोना के नए आंकड़े हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. कोरोना जिस तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए बेंगलुरु (Bengaluru) स्थि‍त इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) ने अनुमान लगाया है कि मई तक ये आंकड़ा 1.4 करोड़ को पार कर सकता है. कोरोना के ट्रेंड पर नजर रख रहे शोधकर्ताओं के मुताबिक अप्रैल के मध्‍य तक कोरोना अपने पीक पर हो सकता है और एक्टिव केस 7.3 लाख तक जा सकते हैं.

शोधकर्ताओं के मुताबिक अप्रैल से मई के बीच में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलेगा और मई के अंत तक एक्टिव केस 20 लाख को पार कर जाएंगे. शोधकर्ताओं के मुताबिक अगर अभी से लोग कोरोना नियमों को पालन करें, मास्‍क लगाएं, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें और ज्‍यादा से ज्‍यादा संख्‍या में वैक्‍सीन लगाएं तो कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़े को रोका जा सकता है.

IISC के प्रोफेसर शशि‍कुमार ने बताया कि अभी तक हमने जो अनुमान लगाया है वह तेजी से कोरेाना के बढ़ते ट्रेंड पर आधारित है. हमारी रिपोर्ट के मुताबिक अकेले अप्रैल के अंत तक केसों की संख्‍या 10.7 लाख तक पहुंच सकती है. :- महाराष्ट्र, दिल्ली और UP में बेलगाम कोरोना, जिम और मल्टीप्लेक्स बंद कर सकती है उद्धव सरकार

एक दिन में 90 हजार से ज्‍यादा मिल रहे कोरोना केस

देश में कोरोना की दूसरी लहर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. कोरोना की खतरनाक होती स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश में कोरोना का आंकड़ा एक दिन में 90 हजार से ज्‍यादा हो चुका है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में शनिवार को कोविड-19 के 92,943 नए मामले सामने आए हैं.

मुंबई में कोरोना के 9 हजार से ज्यादा मामले

मुंबई शहर में कोविड-19 के 9,108 नये मामले सामने आये जो एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं. इससे पहले, 17 सितंबर, 2020 को, महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 24,619 नये मामले सामने आये थे. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 1,84,404 और जांच होने के साथ ही महाराष्ट्र में अब तक हुई कुल जांच की संख्या बढ़कर 2,03,43,123 हो गई है. विभाग ने कहा कि राज्य में ठीक होने की दर अब 84.49 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.88 प्रतिशत है. बयान में कहा गया है कि 277 मौतों में से 132 मौतें पिछले 48 घंटों में हुईं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com