नई दिल्ली। सर्राफा बाजार शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते बंद रहे। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को 4 जून, 2021 वायदा के सोने का भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 483 रुपये की बढ़त के साथ 45,418 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा पांच अगस्त, 2021 के वायदा का सोना गुरुवार को 391 रुपये की बढ़त के साथ 45,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। भले ही इस हफ्ते कीमतों में इजाफा हुआ है, लेकिन सोने की कीमतें इस समय अपने उच्च स्तर से काफी नीचे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि सोने की कीमतों में कितना फर्क आया है।

इस हफ्ते सोने में आई तेजी

इस सप्ताह सोने के भाव में तेजी दर्ज हुई है। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 29 मार्च को एमसीएक्स पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत 44,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली थी। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 45,111 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस सोने की कीमत में इस हफ्ते 307 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज हुई है।

अपने उच्च स्तर से काफी टूट चुका है सोना

बीते आठ महीने में सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के वायदा भाव का पिछला उच्च स्तर सात अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में सोने की वायदा कीमत करीब 57,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह सोने की वायदा कीमत बीते आठ महीने में 11,682 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट चुकी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com