बीते 2 दिन में 2 मौतें, कृषि छात्रा आकृति मिश्रा की दर्दनाक मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के सांई नगर जोरा के समीप अग्रसेन चौक पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए श्री सांई दर्शन आवासीय समिति आगे आया है। बीते दो दिनों यहां पर 2 मौतें हो चुकी है, कृषि महाविद्यालय की छात्रा आकृति मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इस चौक पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के संबंध में श्री सांई दर्शन आवासीय समिति ने एएसपी यातायात को पत्र लिखकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने समुचित उपाय एवं पुलिस व्यवस्था करने का आग्रह किया है। आपको बता दें कि तेलीबांधा अग्रसेन चौक के पास सड़क हादसे में 22 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। शुक्रवार को दोपहर छात्रा सिग्नल रेड होने ग्रीन होने का इंतजार में खड़ी थी। गुरुवार को इसी जगह पर एक डाक कर्मी को ट्रक ने कुचल दिया था। शुक्रवार को हादसे का शिकार होने वाली आकृति मिश्रा जोरा में हॉस्टल में रहकर कृषि विश्वविद्यालय से एमएससी कर रही थी। वह मूलत:राजनांदगांव की रहने वाली थी। श्री सांई दर्शन आवासीय समिति के अध्यक्ष अमित सिंह के हस्ताक्षर युक्त पत्र में समिति की ओर से अनुरोध करते हुए कहा गया है कि विगत दिनों सांई नगर जोरा के समीप स्थित अग्रसेन चौक पर दो दुर्घटनाओं में दो मौतें हो चुकी है। हाइवे पर वाहन चालकों के अनियंत्रित रफ्तार एवं लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। अग्रसेन चौक में हुए मौतों में बड़े वाहन चालकों की लापरवाही परिलक्षित हुई है। दुर्घटनाओं को रोकने हेतु अग्रसेन चौक पर पुलिस व्यवस्था, स्पीड लिमिट, इत्यादि व्यवस्था आवश्यक है। चौक में सिग्लन तो लगे है परंतु वाहन चालकों द्वारा यहां पर लापरवाही बरती जा रही है। अग्रसेन चौक पर चारों तरफ से गाडिय़ां आती-जाती रहती है, जिन पर नियंत्रण नहीं रहता है। समिति द्वारा अनुरोध किया गया है कि सांई नगर जोरा से अग्रसेन चौक के मध्य दुर्घटनाओं को रोकने हेतु समुचित उपाय एवं पुलिस व्यवस्था की जाये। इस चौक पर पुलिस चौकी की स्थापना से भी वाहनों के नियंत्रण में सहायता प्राप्त होगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031