रायपुर। राजधानी रायपुर के सांई नगर जोरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में असुरक्षा का माहौल है। बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए श्री सांई दर्शन आवासीय समिति द्वारा यहां पर पुलिस चौकी की स्थापना की क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा से मांग की गई है। समित के अध्यक्ष अमित सिंह द्वारा विधायक श्रीमती शर्मा को पत्र लिखा गया है। विधायक को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के समीप कृषक नगर, प्रोफेसर कालोनी एवं सांई नगर, लाभांडी, जोरा, धरमपुरा स्थित है। विगत दिनों प्रोफेसर कालोनी एवं संाई नगर जोरा में चोरी की कुछ घटनाएं हुई है तथा चोरी के लगातार प्रयास हो रहे है। यहां आसपास पुलिस चौकी भी नही है जिससे चोरी की घटनाएं रोकी जा सके। चोरी की घटनाएं बढऩे से क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा का माहौल है। यहां के निवासियों की सुरक्षा हेतु पुलिस चौकी की नितांत आवश्यकता है। पुलिस चौकी की स्थापना कृषक नगर के यूको बैंक के पास किया जा सकता है, जिससे आसपास के कालोनी एवं ग्रामों के लोगों को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराया जा सके तथा चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके। श्री सांई दर्शन आवासीय समिति द्वारा पत्र के माध्यम से विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा से कृषक नगर, प्रोफेसर कालोनी, सांई नगर, लाभांडी, जोरा के निवासियों की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं में अंकुश लगवाने हेतु यूको बैंक के पास पुलिस चौकी खुलवाने हेतु समुचित प्रयास किये जाने का अनुरोध किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031