महासमुंद जिले में 28 -29 नवंबर को इंस्पायर अवार्ड 2021-22 हेतु जिला स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बलौदा बाजार जिले से 7 बच्चे चयनित हुए।विकासखंड भाटापारा से ज्योति साहू एवम आर्यन वर्मा, बलौदा बाजार से भास्कर वर्मा, हर्ष अग्रवाल,आरुष करण,सिमगा से प्रिया एवं आकाश गुप्ता सिमगा ब्लॉक से चयनित। जिले के छ:ह ब्लॉक से कुल 79 बच्चों ने महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भागीदारी की। सभी चयनित बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री सीएल ध्रुव,भाटापारा एसडीएम श्री नरेंद्र बंजार, जिला नोडल अधिकारी श्री मरावी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारियों नोडल अधिकारियों , शिक्षको ने उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी।

दल प्रभारी अभिलाष साहू एवं प्रीति सहारे ने भाटापारा से चयनित श्री मास्टर अंकित साहू शंकराचार्य विद्यापीठ कक्षा आठवीं के छात्र हैं एवं कुमारी ज्योति साहू डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा है, उन्होंने वेस्ट मटेरियल से ईट बनाने के लिए नवचारी तरीके पर आधारित मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया वही छात्र के सामने समुद्री तरंगों से ऊर्जा उत्पादन पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। विकासखंड भाटापारा से 13 विद्यार्थियों का दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुआ था। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री केके यदु ,बीआरसीसी लेख राम साहू, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री एस के सिंह, शंकराचार्य विद्यापीठ के संचालक श्री मनोज गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों को गौरवान्वित करने वाला अवसर बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी मुकेश देवांगन ने दी। *महासमुंद कलेक्टर साहब के साथ बच्चों ने खिंचवाई सेल्फी*- महासमुंद के कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर प्रतियोगिता के प्रथम दिवस बच्चों के बीच उपस्थित होकर शिशु संस्कार मंदिर महासमुंद में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आवश्यक टिप्स दें, जिला कलेक्टर महासमुंद को अपने बीच पाकर बच्चे को उत्साहित हुए और अपने तैयार मॉडल का कलेक्टर साहब को लोकन कराते हुए सेल्फी भी खिंचवाई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031