औरंगाबाद के रफीगंज में आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है. आशा कार्यकर्ता द्वारा 16 वर्षीय लड़की को फंसाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था. जब वह गर्भवती हुई तो उसके घरवालों को जानकारी हो सकी. युवती की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया. 16 वर्षीय लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि आशा कार्यकर्ता उसकी बेटी को ट्रेनिंग के नाम पर गांव से कभी रफीगंज तो कभी औरंगाबाद लेकर जाती थी. उसकी बेटी से गलत काम कराए जाते थे, जिसके एवज में कभी लड़की को 100 रुपया तो कभी 200 रुपया दिया करती थी. पीडि़ता की मां ने बताया कि उसे इस बात की खबर भी नहीं थी कि उसकी बेटी को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया गया है. पीडि़ता की मां ने बताया कि एक दिन उसकी बेटी की अचानक तबीयत खराब हो गई. आशा कार्यकर्ता ने उसे साईं हॉस्पिटल महाराजगंज रफीगंज में भर्ती करा दिया. वह उसे को देखने के लिए अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि बेटी पांच माह की गर्भवती है. आशा कार्यकर्ता ने उसे गर्भपात की गोलियां खिला दीं, इन गोलियों को खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीडि़ता की मां ने बताया कि आशा कार्यकर्ता ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मरवाने की धमकी भी दी थी. वहीं इस मामले में थाना अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी आशा कार्यकर्ता तथा साईं हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं कंपाउंडर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
आशा वर्कर की करतूत से 16 साल की लड़की गर्भवती, जानें क्या है मामला…?
Previous Articleमुख्यमंत्री ने दी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं, कहा-बुजुर्ग समाज के मूल स्तंभ
Next Article हाथरस केस : एक्शन में योगी सरकार, एसआईटी का गठन
Related Posts
Add A Comment


















