पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर फ्रांस से उठा विवाद अब पूरे विश्व तक फैलता दिखाई दे रहा है। अब रूस से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां 16 साल के लड़के ने अल्लाहू अकबर चिल्लाते हुए पुलिसवाले पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 16 साल के युवक ने 3 बार पुलिसकर्मी पर चाकू से वार किए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इससे पहले फ्रांस के नीस शहर के नोट्रे डेम चर्च में अल्लाह हु अकबर करते हुए एक हमलावर घुस गया और एक महिला का गला काट दिया साथ ही दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। माना जा रहा है कि पैगंबर मोहम्मद के कॉर्टून को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है क्योंकि कुछ दिन पहले फ्रांस में ही एक टीचर की ऐसे ही हत्या कर दी गई थी। वहीं फ्रांस के एविगनन शहर में एक व्यक्ति ने अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाते हुए धारदार हथियार से पुलिसकर्मियों के एक समूह पर हमला कर दिया था। ठीक इसी तरह का एक और कट्टरपंथी प्रयास सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हुआ। सऊदी अरब के फ्रांसीसी दूतावास में तैनात सुरक्षाकर्मी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031