लखनऊ, शुरुआती मैचों में लडख़ड़ाहट और लचर प्रदर्शन के बाद पटरी पर लौटी चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। शुक्रवार को उसका मुकाबला प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है। एलएसजी के लिए ये मैच तो सिर्फ प्रतिष्ठा का मुकाबला है, लेकिन सीएसके की प्लेऑफ की दावेदारी दांव पर होगी। मैच से पहले ही टीम को बड़ा झटका लग चुका है। तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन को चोट की वजह से इंग्लैंड लौटना पड़ा है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। उनका लखनऊ के लिए टिकट भी बुक हुआ था, लेकिन वह टीम के साथ नहीं गए। चेन्नई ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में समय पर जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं, जबकि लखनऊ की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। चेन्नई को अपने बाकी सारे मैच जीतने के अलावा दूसरे मैचों के नतीजे भी अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी।

चेन्नई फिलहाल 11 मैचों में से छह जीतकर पांचवें स्थान पर है। अच्छी फिनिशिंग न होने के कारण आलोचना झेलने वाली पांच बार की चैंपियन चेन्नई टीम ने संजू सैमसन, उर्विल पटेल, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कुछ उदीयमान खिलाडिय़ों के दम पर अच्छी वापसी की। दूसरी ओर लखनऊ को कप्तान ऋषभ पंत के लगातार खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031