पिछले 12 सालों से टेलीविजऩ की दुनिया में धूम मचा रहा तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में पिछले साल काफी बदलाव देखने को मिले. सबसे बड़ा बदलाव ये था कि इस शो में कई महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया. उन्हीं में से एक हैं नेहा मेहता. जिन्होंने लॉकडाउन के बाद शो में वापसी नहीं की. और उनकी जगह पर अंजलि भाभी का किरदार अब सुनैना फौजदार निभा रही हैं. लेकिन दर्शक ये जानना चाहते हैं कि पुरानी अंजलि भाभीयानि कि नेहा मेहता इतना महत्वपूर्ण शो छोडऩे के बाद आखिर कर क्या कर रही हैं? हाल ही में एक इंटरव्यू में नेहा मेहता ने खुद बताया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोडऩे के बाद उनकी जिंदगी में आखिर क्या बदलाव आए हैं. उनके मुताबिक इस शो को क्विट करने के बाद ही वो जान पाई कि वो जिंदगी में और क्या कर सकती हैं. और उन्हें किस दिशा में आगे बढऩा चाहिए. वो अब बड़े पर्दे पर आने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं. बकायदा उन्होंने एक गुजराती फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है. जो खासतौर से महिलाओं और उनकी शक्ति पर ही केंद्रित होगी. उन्होंने इंटरव्यू में ये भी बताया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोडऩे के बाद उन्हें दो और शोज़ को करने का ऑफर मिला था. लेकिन दोनों ही ऑफर उन्होंने इस वजह से ठुकरा दिए क्योंकि उनमें जो किरदार उन्हें ऑफर किया जा रहा था उसे करने के लिए उनके मन ने उन्हें इजाज़त नहीं दी. आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने पिछले साल सितंबर महीने में ही 3000 एपिसोड पूरे कर लिए थे और अब ये शो 3 हज़ार से ज्यादा एपिसोड पूरे कर चुका है और टीआरपी में भी बना हुआ है. तारक मेहता सबसे लंबा चलने वाला कॉमेडी शो बन चुका है.
टीएमकेओसी छोडऩे के बाद आज कल क्या कर रही हैं पुरानी अंजलि भाभी…, जानना चाहेंगे आप…
Related Posts
Add A Comment



















