संसदीय सचिव के प्रयास से भवन निर्माण के लिए मिली एक करोड़ की स्वीकृति

महासमुंद। समाजसेवी स्व भागवत कोसरिया की स्मृति में सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण होगा। संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से भवन निर्माण के लिए एक करोड़ की स्वीकृति मिली है। राशि की स्वीकृति दिलाने पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि स्व भागवत कोसरिया की समाज के प्रति त्याग एवं समाजिक उत्थान के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी स्मृति में समाज के लोगों ने सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण की मांग थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री का ध्यानाकर्षित कराया था। दो मार्च 2021 को स्व भागवत कोसरिया सामुदायिक भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इधर स्व भागवत कोसरिया सामुदायिक भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति दिलाने पर नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राशि महिलांग, धरमदास महिलांग, त्रिभुवन महिलांग, एस चंद्रसेन, एसआर बंजारे, दिनेश बंजारे, जय कोसरिया, भुनेश्वर मारकंडे, अलखराम चतुरवेदानी, गिरधर आवड़े, विजय बांधे, हीरा बंजारे, कुंजू रात्रे, महेंद्र ओगरे, डायमंड कोसरे आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031