यूपी के कासगंज जिले में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी बहू से अवैध संबंधों के चलते 16 माह के अपने ही मासूम को खौफनाक मौत दे दी। शख्स ने अपने मासूम बेटे को कंबल में लपेटकर जिंदा ही नहर में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस को बेटे की अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू ही की थी कि तभी आरोपी के बड़े बेटे ने अपनी पत्नी और पिता के अवैध संबंधों की हकीकत बयां करते हुए भाई की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पिता और बहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस हजारा नहर में मासूम के शव की खोजबीज में जुटी। नहर में तेज बहाव के कारण बच्चे का शव अभी तक नहीं मिल सका है। मामला कासगंज शहर के मोहल्ला ज्वालापुरी का है। यहां रहने वाले युवक सचिन ने बताया कि उसके पिता किशन कुमार के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। शादी के बाद किशन कुमार अपनी बहू से संबंध बनाता रहा। दोनों का प्यार बढ़ रहा था और एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ देने के लिए कसमें वादे भी हो गए। इसी बीच किशन ने अपनी पत्नी से दूसरे बेटे को जन्म दे दिया, लेकिन यह बात बहू को नागवार गुजरी। इसी बात को लेकर ससुर और बहू में अक्सर झगड़ा होने लगा। अवैध संबंधों को टूटने से बचाने के लिए किशन ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतारने का फैसला ले लिया। बीती 27 फवरी को वह अपने 16 माह के बेटे जिंदा हजारा नहर में फेंक आया। इसके बाद पुलिस को अपने बेटे के अपहरण की सूचना दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशन के बड़े बेटे सचिन ने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों की पोल खोलते हुए अपने मासूम भाई की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पिता और उसकी प्रेमिका को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी पिता द्वारा कबूल की गई घटना के बाद मासूम के शव की तलाश में जुटी है। इस मामले में कासगंज एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। उन्होंने बताया कि मासूम को सोते हुए कंबल में लपेट कर मैक्स पिकअप से ले जाकर हजारा नहर में फेंक दिया था। बच्चे की तलाश की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031