नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच रेलवे ने भी आम लोगों का झटका दिया है. लोकल ट्रेन और प्लेटफॉर्म के टिकटों की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी की गई है, जिसका असर जनता पर पड़ रहा है. रेलवे ने 10 रुपये में मिलने वाला प्लेटफॉर्म टिकट अब 50 रुपये तक का कर दिया. अब रेलवे ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है. भारतीय रेलवे ने कहा कि हाल ही में प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमतों को कुछ स्टेशनों पर 50 रुपये तक किया गया है. रेलवे का कहना है कि उनका ये फैसला अस्थायी है और कोरोना काल में स्टेशनों पर भीड़ को काबू में रखने के मकसद से ही कीमतों पर इज़ाफा किया गया है. कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद हो गई थी लेकिन आज 12 बजे के बाद से दिल्ली के सभी मुख्य रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे. वहीं देश के कई अन्य शहरों में प्लेटफॉर्म टिकट का दाम 50 रुपए रखा गया है. इससे पहले मुंबई में मध्य रेलवे ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ से बचने के लिए मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ा दी थीं. मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया था कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा पास के ठाणे, कल्याण, पनवेल और भिवंडी में प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये के बजाय 50 रुपये का कर दिया गया था. नई दर मुंबई में एक मार्च से ही लागू हो गई थीं जो 15 जून तक प्रभावी रहेंगी.
Previous Articleभाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता को हटाया
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















