राजस्थान के उदयपुर में अपनी प्रेमिका के चक्कर में एक प्रेमी हवालात पहुंच गया. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चॉकलेट की डिमांड पूरी करने के लिए ऐसा काम किया कि उसे पुलिस पकड़ ले गई. घटना राजस्थान के उदयपुर जिले के चित्रकूट नगर की है. यहां एक जनरल स्टोर से रात में 20 हजार रुपये की चॉकलेट चोरी हो गई. इसके बाद पुलिस ने चोरी में चौंकाने वाला खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि मामले में पकड़े गए आरोपी अविनाश ने अपनी प्रेमिका के रात में चॉकलेट खाने की जिद के चक्कर में दुकान से चॉकलेट चोरी की. अविनाश ने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका ने रात में चॉकलेट खाने की जिद की. इसके बाद वह शहर के कई दुकानों के चक्कर लगा आया लेकिन सभी दुकानें बंद थीं. तब अविनाश ने चित्रकूट नगर की एक दुकान के बाहर रखा फ्रिज देखा. इस फ्रिज में कई चॉकलेट रखी थी. इसके बाद अविनाश ने उस फ्रिज का ताला तोड़ उसमें रखी 700 चॉकलेट चुरा ली. पुलिस ने बताया कि मामले में अविनाश का साथ देने वाले एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि अविनाश चित्रकूट नगर का ही रहने वाला है. रात में उसकी प्रेमिका ने चॉकलेट खाने की जिद की. इसके बाद चॉकलेट लेने के लिए वह दुकान खोजने बाहर गया और उसे एक दुकान के बाहर फ्रिज रखा दिखा. इसके बाद अविनाश ने उसका ताला तोड़ा तो उसमें रखी सारी चॉकलेट उठा ले गया. पुलिस ने आरोपी अविनाश के पास से सभी चॉकलेट जब्त कर ली हैं. हालांकि उसमें कुछ चॉकलेट गायब भी हैं. पुलिस ने बताया कि फ्रिज में 5 रुपए से लेकर 300 रुपए तक की करीब 700 चॉकलेट रखे थे. आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया था.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031