रायपुर। संपत्ति विवाद में बेटे ने मॉ व छोटे भाई की पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे जमीन विवाद पर जेठ भगत टंडन ने अपने छोटे भाई की पत्नी सुनीता टंडन एवं अपनी मां कविता टंडन गेन्द्रे की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर उरला पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर उससे उसे थाने लाकर पुछताछ में जुटी है। बताया जा रहार है कि आरोपी के पिता रामसहाय टंडन के तीन बेटे हैं। 6 महीने पहले रामसहाय टंडन का देहांत हो गया है। मरने से पहले पिता ने सिर्फ मौखिक रूप से जमीन का बंटवारा किया था। सभी लोग घर के खाली जमीन को बाथरुम के रुप में युज करते थे। पिता के मरने के बाद बाथरुम बनाने के लिये गड्ढा खोदा गया था, इसी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ जिस पर भगत टंडन ने बहु सुनीत टंडन और अपनी मां कविता के ऊपर फावड़ा से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
मौखिक बंटवारा कर चल बसा पिता, भाईयों के बीच खूनी संघर्ष, 2 की मौत
Next Article विदाई पर इतना रोई दुल्हन कि पड़ गया दिल का दौरा
Related Posts
Add A Comment


















