सरगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू विकासखंड पथरिया में 5 मार्च को नवीन वाटर फ्रीजर का उद्घाटन हुआ। जिला पंचायत मुंगेली सभापति श्रीमति अंबालिका साहू, शाला प्रबंध समिति मदकू के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा धृतलहरे, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद सदस्य शशि रामानुज साहू, ग्राम पंचायत मदकू के सरपंच माखन बंजारे की गरिमामयी उपस्थिति एवं करकमलों से शाला में नवीन वाटर फ्रीजर का उद्घाटन किया गया जो संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू द्वारा लगाया गया है, बच्चों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध होगी।

शाला के सभी बच्चों को शाला द्वारा अच्छी गुणवत्तायुक्त मास्क का वितरण किया गया। शाला में पैर के टच करने से सैनेटाइजर निकलने वाली स्टैण्ड भी लगाई गई है। अतिथियों की उपस्थिति में शाला परिवार में जबरर्दस्त उत्साह का वातावरण रहा। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य कुमारी सुरेखा धु्रव, व्याख्याता राजेश साहू, हरिशंकर लहरी, वीरेन्द्र कुमार सिंह, शंकरलाल साहू, अमित ठाकुर, भरत धु्रव सहित पंच, पालक, सभी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031