बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर बिलासपुर जिले के पर्यवेक्षक एवं जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी अरुण साहू ने आज पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक बिलासपुर में ली। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण समग्र एवं सतत विकास, जिसमें गांवों का स्वालम्बन और कायाकल्प, नरवा, गरुवा, घुरवा और बाडी, समाज के पिछड़ा वर्ग औऱ ग्रामीण संस्कृति को बचाने अभी अपनी बजट में चार आयोग, तेलघानी विकास बोर्ड, लौहकार कला बोर्ड, चर्मकार कला बोर्ड और रजककार विकास बोर्ड का निर्माण किया है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जो कार्य बन रहे है उन्हें जन जन तक पहुंचाने के जिम्मदारी आप सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस में नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होगी एक व्यक्ति एक पद इस पर ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर लक्ष्मी साहू प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रमोद नायक जिला जिला पंचायत सदस्य मीनू सुमंत यादव ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू पार्षद पुष्पेंद्र साहू पार्षद रामप्रकाश साहू प्रियंका यादव दिनेश सरिया प्रदेश महामंत्री हीरा यादव प्रदेश सचिव पूर्ण चंद्रा शहर अध्यक्ष ओबीसी रीता मजूमदार ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस 3 चेतन मानिकपुरी प्रदेश सचिव प्रतीक यादव प्रदेश सचिव चिंटू यादव विनोद यादव अनिल कौशिक राजा सरपंच शिवम कौशिक जनपद सदस्य तखतपुर देवा शंकर साहू पूर्व जिला महामंत्री बिलासपुर अनिल श्रीवास उपसरपंच कर्रा रतनपुर कमल कश्यप सोनू यादव ध्रुव यादव वीरू यादव दीपक रामेश्वर दीवार मनीराम साहू संदीप भारती उमेश कश्यप रवि रजक बबलू रजक रवि निषाद अरविंद कौशिक नवीन पटेल राहुल दास मानिकपुरी अजय कुमार पटेल जिला के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्तागण बहुत अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031