तिल्दा नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम छत्तौद में 11 मार्च गुरुवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मड़ई-मेला का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि गांव के नवा तालाब मे कई वर्ष पूर्व जमीन से अर्धनारीश्वर रूपी शिव लिंग उदग्रित हुई है। जिसकी स्थापना व मंदिर निर्माण सन 1988 मे किया गया था। इस शिव लिंग की विशेषता यह है कि ये समय समय पर रंग बदलते रहता है। गांववासियों व आस पास के लोगो का मानना है कि इस शिव लिंग मे जो भी भक्त रूद्राभिषेक कर। बेल पत्र, फुल, नारियल आदि चढाते है उनकी मनोकामना पूरी होती है। इस दिन सुबह चार बजे से महा रुद्राभिषेक किया जायेगा। वही रात भर लोगो के दर्शन के लिए मंदिर के पट खुला रहता है। ज्ञात हो कि इसी दिन रात्रि कालीन मनोरंजन के रूप में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच धरोहर राजनांदगांव की प्रस्तुति होगी। उक्त जानकारी समाजसेवी राजेन्द्र साहू ने बताई है।
छत्तौद में महाशिवरात्रि को मड़ई मेला, धरोहर राजनांदगांव की होगी प्रस्तुति
Related Posts
Add A Comment


















