दुर्ग। छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल की अगुवाई में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से भेंट कर अपनी मांगों से अवगत कराया। वेतन विसंगति, पदोन्नति, लंबित महगाई भत्ता जैसे मसलों पर गृहमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए उच्च स्तरीय निदान का भरोसा दिलाया, उन्होंने इस सम्बंध मे वित्त विभाग से चर्चा करने की बात भी कही। महाफेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के संविलियन प्राप्त सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति, पदोन्नति, क्रमोन्नति, स्थानांतरण,एच आर ए, लंबित डी ए सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर मांग की। मांगो के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल व अन्य पदाधिकारियों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर वेतन विसंगति, पदोन्नति समेत अन्य मांगों पर ध्यानाकर्षण कराया।आज के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल, प्रदेश महामंत्री प्रणव मांडरिक, प्रदेश संयोजक रामकृष्ण देवांगन, प्रदेश महिला प्रमुख ज्योति नेताम, सक्रिय सदस्य सुधा राय, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ममता सूर्यवंशी, दुर्ग जिला कार्यकारिणी संतोष बघेल,जलेश्वर साहू,तारेंद देवांगन सहित कई अन्य साथी मौजूद रहे।
सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, पदोन्नति समेत अन्य मांगों पर गृहमंत्री से मिला ठोस आश्वासन-छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन
Related Posts
Add A Comment



















