रायपुर। वर्ष 2017-18 के आरक्षक भर्ती चयन सूची 2021 को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने दावा आपत्ति दर्ज कराया है। दर्ज दावा आपत्ति में अभ्यर्थियों आनंद शर्मा, विनीत कुमार साहू, गोदी कुमार केशरी सुनील कुमार एवं अन्य अभ्यर्थी द्वारा कहा गया है कि हम अभ्यर्थियों द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती वर्ष 2017-18 के आरक्षक भर्ती चयन सूची 2021 को लेकर दावा आपत्ति आपके समक्ष प्रस्तुत करते हुए निराकरण कर हमें इस चयन सूची में शामिल कर देश सेवा करने का अवसर देवे। इस चयन सूची में हम अभयर्थियों की फिजिकल एवं लिखित परीक्षा सर्वाधिक होने के बाद भी हमसे कम अंक पाने वालों का नाम चयन सूची में शामिल किया गया है। जबकि हमारा अंक ज्यादा होने के बाद भी चयन सूची में नाम नहीं आने से हमारे भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। प्रस्तुत दावा आपत्ति में आगे कहा गया है कि हम निम्रांकित अभ्यर्थियों द्वारा सामूहिक रूप से दावा आपत्ति करते हैं, जिसकी सूची आवेदन के साथ संलग्र है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, विभागीय अपर मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक दिये गये आवेदन में दावा आपत्ति करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा कहा गया है कि इस आवेदन को दावा आपत्ति में शामिल करते हुए हमारे साथ न्याय करते हुए पुलिस आरक्षक भर्ती वर्ष 2017-18 के आरक्षक भर्ती चयन सूची 2021 में शामिल कर हमें देश सेवा करने का अवसर प्रदान करने की कृपा करें। साथ ही आवेदन में यह भी कहा गया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर निराकरण नहीं होता है तो हम अभ्यर्थीगण उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने वचनबद्ध है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031