रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने आज राजभवन में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा प्रकाशित समाचार पत्र अभिभाषक वाणी के महिला दिवस विशेषांक का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह मैं पहली बार देख रही हूं कि अधिवक्ताओं द्वारा यह पहल की गई है। ऐसा समाचार पत्र का प्रकाशन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कानूनों सहित न्यायालय द्वारा दिए गए अच्छे निर्णय तथा महिला जज और उनकी सफलता की कहानी का वर्णन किया गया है। इसके लिए मैं अधिवक्ताओं को धन्यवाद देती हूं तथा आशा करती हूं कि वे इसी तरह समाज की सेवा करते रहें और राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देते रहें। इस अवसर पर राजभवन के विधि सलाहकार श्री आर.के. अग्रवाल, अभिभाषक वाणी के संपादक श्री शकील अहमद सिद्दीकी एवं वरिष्ठ अभिवक्तागण उपस्थित थे।
राज्यपाल ने समाचार पत्र अभिभाषक वाणी के महिला दिवस विशेषांक का विमोचन किया
Related Posts
Add A Comment


















