रायपुर। 15 दिन पहले तिरुपति से लापता राज्य के गरियाबंद जिले का बालक विजयवाड़ा में सकुशल मिल गया है। इसकी पुष्टि बालक के पिता उत्तम साहू ने की है। बताया जा रहा है कि कल सुबह तक बच्चे को परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि गत 27 फरवरी को बालक अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी का दर्शन करने गया हुआ था। इस दौरान बच्चे लापता हो गया। मामले को लेकर परिजनों ने तिरुपति थाना में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, 15 दिनों बाद बच्चा मिल गया। इस मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लगातार आंध्र प्रदेश पुलिस से संपर्क में रहे।
Related Posts
Add A Comment



















